Jwala

Express News

राजनंदगांव

मोहारा जल संयंत्र का महापौर ने किया निरीक्षण:बारिश से पहले पंप दुरुस्त करने और टंकी सफाई के निर्देश,नए पार्षदों को दिखाई जल शोधन प्रक्रिया

मोहारा जल संयंत्र का महापौर ने किया निरीक्षण:बारिश से पहले पंप दुरुस्त करने और टंकी सफाई के निर्देश,नए पार्षदों को दिखाई जल शोधन प्रक्रिया

61523062025161536125d0691-ee20-483b-b46c-4523489a638b_1750653262680.webp

राजनांदगांव में महापौर मधुसूदन यादव ने मोहारा जल संयंत्रगृह का नए पार्षदों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने 10, 17 और 27 एमएलडी प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर ने कर्मचारियों से जानकारी ली और बारिश के मौसम को देखते हुए एलम, ब्लीचिंग, क्लोरिन गैस और अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखने को कहा। मशीनों को दुरुस्त रखने और अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

27 एमएलडी प्लांट में नई मोटर को जल्द चालू करने की बात कही। इससे पानी की सप्लाई बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर पेयजल मिल सकेगा। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करने को कहा। बारिश से पहले सभी पानी की टंकियों की सफाई के आदेश दिए।

 

फिटकरी और क्लोरीन से शुद्धिकरण

जल प्रभारी अधिकारी और कार्यपालन अभियंता यू.के. रामटेके ने जल शोधन प्रक्रिया की जानकारी दी। मोहारा स्थित शिवनाथ नदी से इंटकवेल के माध्यम से रॉ वाटर लिया जाता है। प्रतिदिन 54 मिलियन लीटर पानी का शोधन किया जाता है। यह काम तीन प्लांट में होता है - 27 एमएलडी, 10 एमएलडी पुराना प्लांट और अमृत मिशन का 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट।

पानी को फिटकरी और क्लोरीन से कीटाणु रहित किया जाता है। फिल्टर बेड से पानी को छानकर ठोस पदार्थों को अलग किया जाता है। शुद्धिकरण के बाद शहर की 14 टंकियों में भरा जाता है। फिर पाइपलाइन के जरिए शहर में पेयजल की सप्लाई की जाती है।

निरीक्षण के दौरान कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, निगम अध्यक्ष पारस वर्मा और अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

नए पार्षदों ने जलशोधन प्रक्रिया और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

नये पार्षदों ने जलशोधन की प्रक्रिया को देखा और फिर फिल्टर प्लांट के लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी देखे और जांच की कि पानी की सप्लाई उचित मानकों के अनुसार है या नहीं।

निरीक्षण के बाद पार्षदों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह प्रक्रिया बहुत कठिन है, जिसके बाद ही लोगों को शुद्ध पानी मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी का अपव्यय रोकने और पानी का सही उपयोग करने के लिए वार्डवासियों को समझाया जाएगा।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.