Jwala

Express News

राजनंदगांव

राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

राजनांदगांव जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण 92.59 प्रतिशत

433010920260352061009438700.png

 राजस्व के 31 हजार 422 प्रकरणों में से 29 हजार 95 प्रकरणों का हुआ निराकरण, लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी

राजनांदगांव । जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तहसील स्तर पर अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 31 हजार 422 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 29 हजार 95 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कुल 92.59 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

राजनांदगांव तहसील में 93.24 प्रतिशत प्रकरण निराकृत -

राजनांदगांव तहसील में कुल 11 हजार 259 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 10 हजार 498 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तहसील में 761 प्रकरण लंबित हैं। इस प्रकार प्रकरणों के निराकरण की दर 93.24 प्रतिशत रही।

डोंगरगांव तहसील में 93.19 प्रतिशत निराकरण -

डोंगरगांव तहसील में कुल 5 हजार 299 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से 4 हजार 938 प्रकरणों का निराकरण किया गया है तथा 361 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में निराकरण की दर 93.19 प्रतिशत रही।

लाल बहादुर नगर तहसील में 93.16 प्रतिशत प्रकरण निराकृत

लाल बहादुर नगर तहसील में कुल 2 हजार 150 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 2 हजार 3 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जबकि 147 प्रकरण लंबित हैं। यहां निराकरण का प्रतिशत 93.16 रहा।

छुरिया तहसील में 92.24 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण -

छुरिया तहसील में कुल 3 हजार 518 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 3 हजार 245 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। वहीं 273 प्रकरण लंबित हैं। तहसील में प्रकरण निराकरण की दर 92.24 प्रतिशत रही।

डोंगरगढ़ में 91.85 प्रतिशत, घुमका में 91.55 प्रतिशत और कुमरदा में 90.79 प्रतिशत निराकरण -

डोंगरगढ़ तहसील में कुल 3 हजार 928 प्रकरणों में से 3 हजार 608 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। यहां 320 प्रकरण लंबित हैं और निराकरण की दर 91.85 प्रतिशत रही। इसी प्रकार घुमका तहसील में कुल 2 हजार 674 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 448 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 226 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 91.55 प्रतिशत रही। कुमरदा तहसील में कुल 2 हजार 594 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 2 हजार 355 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यहां 239 प्रकरण लंबित हैं तथा निराकरण की दर 90.79 प्रतिशत रही।

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण -

जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है। नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन एवं त्रुटि सुधार जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाते हुए प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.