होम / राजनंदगांव / छत्तीसगढ़ में 18 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना, दुर्ग के राहुल रजक बने वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर
राजनंदगांव
शिम्मी रायपुर और योगिता राजनांदगांव में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में संशोधन करते हुए 18 अधिकारियों की नई नियुक्तियां की हैं। 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में संशोधन के बाद शुक्रवार को नए पदस्थापना आदेश जारी किए गए।
जारी आदेश के अनुसार, शिम्मी नाहिद को रायपुर में अपर कलेक्टर तथा योगिता देवांगन को राजनांदगांव में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वहीं, वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर, राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह शिव कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अरुण कुमार खलखो को बलौदाबाजार-भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर तथा गिरीश कुमार रामटेके को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग और अन्य जिलों में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनुराग राणा को नारायणपुर में संयुक्त कलेक्टर तथा राहुल कुमार रजक को दुर्ग में वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर पदस्थ किया गया है। संगीता अग्रवाल को नवा रायपुर स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में संयुक्त संचालक बनाया गया है।
इसके अलावा मोनिका जय नशीने को माध्यमिक शिक्षा मंडल में उपसचिव, हेमलता डहरिया को नवा रायपुर स्थित आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख में उपायुक्त, ओम विकास टंडन को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर, गीता ठाकुर को बिलासपुर की राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में प्राचार्य तथा सृष्टि चंद्राकर को दुर्ग और ऋचा सिंह को जांजगीर-चांपा में डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के रूप में देखा जा रहा है। नई पदस्थापनाओं से संबंधित विभागीय कार्यों के संचालन में बदलाव होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.