होम / राजनंदगांव / सुव्यवस्थित धान खरीदी से किसान में दिखा उत्साह
राजनंदगांव
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से कृषि क्षेत्र में बढ़ी किसानों की रुचि
मोहला।ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था के चलते जिले के किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस नीति का सकारात्मक प्रभाव किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के समग्र विकास पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विकासखंड मोहला के ग्राम तेलीटोला निवासी किसान अकबर सिंह बंदे ने गोटाटोला धान खरीदी केंद्र में 72 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सीएससी चॉइस सेंटर गोटाटोला में टोकन कटवाने से लेकर धान विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित रही। वही शासन द्वारा धान का बेहतर समर्थन मूल्य प्राप्त होने से किसानों का खेती में निवेश बढ़ा है।
किसान अकबर सिंह बंदे ने खरीदी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था ने सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है बल्कि कृषि के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.