होम / राजनंदगांव / राजनांदगांव के रुस्तम-अर्पिता का तीरंदाजी में कमाल : छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम में चयन, अब मेघालय में दिखाएंगे दम
राजनंदगांव
राजनांदगांव जिले के दो युवा तीरंदाज रुस्तम साहू और अर्पिता वर्मा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ की सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है।
राजनांदगांव। जिले के दो युवा तीरंदाज रुस्तम साहू और अर्पिता वर्मा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़ की सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों का चयन शिलांग, मेघालय में होने वाली सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
20 जिलों के 300 खिलाड़ियों के बीच दिखाया हुनर
17 अक्टूबर को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा बिलासपुर में 26वीं सीनियर स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच राजनांदगांव के रुस्तम साहू और अर्पिता वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की सीनियर टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

लिटिया गांव में अभ्यास कर तैयार कर रहे खिलाड़ी
दोनों चयनित तीरंदाज डॉ. रमन सिंह के गोद ग्राम लिटिया में नियमित रूप से सुबह और शाम तीरंदाजी का अभ्यास करते हैं। डिप्लोमा ए ग्रेड कोच हीरु साहू के मार्गदर्शन में रुस्तम और अर्पिता न केवल अपने खेल को निखार रहे हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चों को भी तीरंदाजी का अभ्यास कराते हैं।
खेल जगत से मिल रही बधाइयां
राजनांदगांव के दोनों खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम में चयन पर स्व. अभिलेख अग्रहरि फाउंडेशन, मनोज चौधरी, डेविड वर्मा, बृजेंद्र भूषण खरे, डॉ. संतोष साहू और कोच हीरु साहू ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रदीप घोष, डीन डॉ. जय शंकर यादव और भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.