होम / राजनंदगांव / राजनांदगांव रेंज के नए IG बने अभिषेक शांडिल्य:दीपक झा सरगुजा रेंज में तैनात; शराब बॉटलिंग पर किया था उत्कृष्ट कार्य
राजनंदगांव
राजनांदगांव रेंज के नए IG बने अभिषेक शांडिल्य:दीपक झा सरगुजा रेंज में तैनात; शराब बॉटलिंग पर किया था उत्कृष्ट कार्य
छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।
शांडिल्य अभी तक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में कानून व्यवस्था विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं राजनांदगांव रेंज के वर्तमान आईजी दीपक झा को सरगुजा रेंज का नया आईजी बनाया गया है।

दीपक झा सरगुजा रेंज के नए आईजी बनाए गए है।
शराब बॉटलिंग पर की थी छापेमारी
दीपक झा ने अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में डोगरगढ़ के करवारी रोड स्थित फार्म हाउस में अवैध शराब बॉटलिंग और पैकेजिंग यूनिट पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी
अब अभिषेक शांडिल्य के कंधों पर राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी होगी। उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में जिलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और पुलिस तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना शामिल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.