Jwala

Express News

जरा हट के

6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला:10 मिनट तक नोचते रहे

72119022025115323whatsapp-image-2025-02-19-at-120410_1739947373.webp

रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 6 साल के बच्चे पर झुंड में घूम रहे खूंखार कुत्तों ने  हमला कर दिया, जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। बच्चे ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुत्ते 10 मिनट तक वासु कश्यप को नोचते रहे। जिससे उसके सिर से चमड़ी तक निकल गई। शरीर पर 100 से ज्यादा छोटे-बड़े जख्म हो गए हैं। वहीं इस घटना के बाद से बच्चा और उनका परिवार सदमे हैं

सिर, हाथ, पैर और पीठ में गहरे जख्म

आर्मी चौक के पास बच्चे खेल रहे थे। तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों के अचानक हमला करने से बच्चे भागने लगे। उसी दौरान घर के बाहर साइकिल चला रहा 6 साल का वासु कश्यप सड़क में गिर गया।

कुत्ते वासु को ही नोचने लगे और घसीटते हुए उसे सड़क के खाली प्लॉट में ले गए और वहां उसे नोचते रहे। जिससे बच्चे के शरीर, हाथ, पैर, सिर, पीठ में गहरे जख्म हो गए हैं।

पिता ने बचाई जान

कुत्तों के आतंक को देख बच्चों ने वासु के पिता को घर जाकर बुलाया और पिता ने कुत्तों के झुंड से भीड़कर वासु को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चा खून से बुरी तरह लथपथ था और उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

शिकायत के बाद भी निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची

मोहल्ले वासी ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक पिछले कई समय से जारी है। घटना के बाद नगर निगम को सूचित किया गया लेकिन टीम मौके पर नहीं आई। लोगों ने कहा कि सुबह शाम के समय आने जाने वाले लोगों को कुत्ते दौड़ाते हैं।

आंकड़े चौकाने वाले

रायपुर शहर में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनवरी 2025 में 366 और 18 फरवरी तक 233 डॉग बाइट के केस रायपुर में सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ा सिर्फ रायपुर के एक सरकारी अस्पताल का है, प्राइवेट अस्पतालों को मिलाकर ये संख्या बढ़ सकती है। साल 2023 के मुकाबले 2024 में 47 प्रतिशत डॉग बाइट के मामले बढ़े हैं।

दरअसल, 2023 में रायपुर में 1929 और 2024 में बढ़कर यह 2,832 पहुंच गया। रायपुर नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

बिना छेड़खानी के डॉग कर रहे हमला

रायपुर में कुत्ते बिना छेड़खानी किए लोगों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले 12 जनवरी को देवेन्द्र नगर इलाके में आवारा कुत्ते ने अचानक 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया था।

डॉग ने दौड़ाकर बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे गिराकर काटने लगा। जिसके बाद पास खड़े युवक ने बच्ची की जान बचाई थी। परिजनों ने बच्ची को अंबेडकर अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाया था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.