Jwala

Express News

जरा हट के

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शपथ ली

नया प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को बनाया गया है। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस बतौर अतिथि पहुंचे। दुर्ग उपाध्यक्ष – अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री – दीपक चोपड़ा

28020042025145032ashokrathi.jpeg

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने शपथ ली। नया प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी को बनाया गया है। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस बतौर अतिथि पहुंचे।

प्रदेश पदाधिकारियों का इस बार चुनाव नहीं हुआ। सर्व सम्मति से उन्हें चुना गया। इसे लेकर CM ने कहा कि 12 लाख व्यापारी पूरे प्रदेश में संगठन से जुड़े हैं। ऐसे में सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुना जाना बड़ी बात है, आगे भी इस परंपरा को कायम रखिए।

चेंबर में 33 जिला उपाध्यक्ष और 33 जिला मंत्री समेत कुल 69 पदों के परिणाम घोषित हुए। इनमें 69 पदों में से 58 पर निर्विरोध निर्वाचन, 2 पदों पर मतदान से निर्वाचन हुआ और 9 पद रिक्त रह गए। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया निर्वाचित हुए हैं। Image after paragraph

फरवरी से जारी थी चुनावी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के 33 प्रशासनिक जिलों में से नारायणपुर को छोड़कर 32 जिलों में चेंबर के कुल 27480 सदस्य हैं। 7 जिले बलरामपुर, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर में सदस्यों की संख्या 50 से कम होने से चेंबर संविधान अनुसार इन जिलों में उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव नहीं हुए।

इस प्रकार 25 जिले और भिलाई को चेंबर संविधान में चेंबर जिला का दर्जा दिए जाने से कुल 26 जिलों में चुनाव प्रक्रिया फ़रवरी से चल रही थी। इनमें से महासमुंद और रायगढ़ में ही मतदान द्वारा निर्वाचन हुआ। वहीं गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर और कबीरधाम जिला में उपाध्यक्ष और मंत्री का नामांकन ही निरंक रहे। इसी प्रकार कोरबा जिला, सरगुजा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला मंत्री पद पर भी नामांकन निरंक रहा। जिसके कारण 9 पद निरंक रहे।

अब ये हैं चेंबर के नए पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष : सतीश थौरानी प्रदेश महामंत्री : अजय भसीन प्रदेश कोषाध्यक्ष : निकेश बरडिया

  • चेंबर उपाध्यक्ष जिला रायपुर – लोकेश जैन, निलेश मूंदड़ा, शंकर बजाज, टी. श्रीनिवास रेड्डी, राजकुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता, अशोक अग्रवाल
  • चेंबर मंत्री जिला रायपुर – रवीन्द्र सिंह चावला, अमर बरलोटा, दीपक विधानी, भरत पमनानी, राकेश वाधवानी, प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल, आकाश धावना
  • बालोद उपाध्यक्ष – संजोग टावरी, बालोद जिला मंत्री – स्वाधीन जैन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी – भरतपुर उपाध्यक्ष – पंकज जैन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मंत्री – संजीव कुमार ताम्रकार
  • कांकेर उपाध्यक्ष – अशोक कुमार राठी, कांकेर जिला मंत्री – महेश कुमार भोजवानी
  • कोरबा उपाध्यक्ष – जगदीश सोनी, कोरबा जिला मंत्री – नामांकन निरस्त होने से पद रिक्त रहा
  • कोरिया उपाध्यक्ष – अजय कुमार गुप्ता , कोरिया जिला मंत्री – शैलेंद्र शर्मा
  • गरियाबंद उपाध्यक्ष – अशोक सिंह राजपूत ,गरियाबंद जिला मंत्री – अरुण कुमार मिश्रा
  • दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष – ओमप्रकाश सोनी, दंतेवाड़ा जिला मंत्री – डूंगरमल सोनी
  • दुर्ग उपाध्यक्ष – अशोक राठी, दुर्ग जिला मंत्री – दीपक चोपड़ा
  • धमतरी उपाध्यक्ष – दिनेश कुमार रोहरा , धमतरी जिला मंत्री – आलोक पांडे
  • बिलासपुर उपाध्यक्ष – नवदीप सिंह अरोरा, बिलासपुर जिला मंत्री – अनिल वाधवानी
  • बेमेतरा उपाध्यक्ष – केशव मोटवानी ,बेमेतरा जिला मंत्री – चंदन सोनी
  • बलोदाबाजार भाटापारा उपाध्यक्ष – श्रीचंद छाबड़िया, बलोदाबाजार भाटापारा जिला मंत्री – सुभाष भट्टर
  • भिलाई उपाध्यक्ष – अनिल अग्रवाल, भिलाई जिला मंत्री – मनोहर कृष्णानी
  • मुंगेली उपाध्यक्ष – प्रेम आर्य, मुंगेली जिला मंत्री – प्रवीण वैष्णव
  • राजनांदगांव उपाध्यक्ष – आलोक बिंदल, राजनांदगांव जिला मंत्री – तरुण लहरवानी
  • जांजगीर चांपा उपाध्यक्ष – विशाल केडिया , जांजगीर चांपा जिला मंत्री – दीपक पालीवाल
  • सक्ति उपाध्यक्ष – शंकर लाल अग्रवाल, सक्ति जिला मंत्री – दिनेश शर्मा
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष – मुकेश कुमार अग्रवाल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मंत्री – नामांकन नहीं होने से पद रिक्त रहा
  • सूरजपुर उपाध्यक्ष – अशोक कुमार अग्रवाल, सूरजपुर जिला मंत्री – रौनक जैन
  • रायगढ़ उपाध्यक्ष – सुशील रामदास अग्रवाल, रायगढ़ जिला मंत्री – शक्ति अग्रवाल
  • सरगुजा जिला उपाध्यक्ष – मतदान निरंक होने से पद रिक्त रहा. सरगुजा जिला मंत्री – गोपाल अग्रवाल
  • महासमुंद जिला उपाध्यक्ष – प्रवीण अग्रवाल, महासमुंद जिला मंत्री – जितेंद्र कुमार चंद्राकर



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.