Jwala

Express News

जरा हट के

दिल्ली जल बोर्ड पानी सप्लाई बाधित होने की पूर्व सूचना नहीं देता... आरोपों पर DJB ने दिया ये जवाब

दिल्ली जल बोर्ड पर पानी कटौती की पूर्व सूचना न देने और शिकायत करने पर भी पेयजल किल्लत की समस्या का समाधान न करने का आरोप लग रहा है। लेकिन, अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर असल वजह बताई है।

66728042025195449allegations_against_delhi_jal_board_1745835701.webp

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों की दिनचर्या बेहद व्यस्त है। यह शहर देरी से सोता है और जल्दी जाग जाता है। समय पर पानी और 24 घंटे बिजली मिले, यही दिल्ली के लोगों की मांग है। लेकिन, गर्मी बढ़ने के साथ दिल्लीवालों को इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विशेषकर, पेयजल किल्लत को लेकर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से खबरें सामने आती रहती हैं।

ऐसा ही मामला साउथ दिल्ली से सामने आया है, जहां लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले दो सप्ताह से पानी की किल्लत बनी है। इनका आरोप है कि वे दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से कई बार अपील कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को ऐसा तरीका बताया है ताकि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके। 

दिल्ली जल बोर्ड ने सूचना दी थी कि सादिक नगर में पेट्रोल पंप के सामने बस रैपिड ट्रॉजिट सड़क पर रखरखाव कार्य के चलते चिराग दिल्ली, पंचशील विहार, खेड़की एक्सटेंशन, साकेत और आसपास के इलाकों में 25 और 26 अप्रैल को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। अब तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

साउथ एक्सटेंशन 2 के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके यहां तो पिछले दो सप्ताह से पानी की किल्लत बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले समय पर सूचना मिलती थी कि पानी नहीं आएगा, लेकिन अब सोशल मीडिया या ग्रुप्स से ही पता चलता है कि पानी नहीं आएगा और पानी स्टोर कर लें। पानी न आने पर संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करते हैं, तो भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। लोगों की मांग है कि एरिया में पानी की पूरी आपूर्ति होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार का संकट न झेलना पड़े। 

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने दी यह सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इन एरिया में पानी की आपूर्ति सुचारू है, दिक्कत केवल पानी के प्रेशर को लेकर है। यह छोटी समस्या है, जिसे दूर करने पर काम चल रहा है। अधिकारी ने कहा है कि कुछ लोग सही समय पर पानी नहीं खींचते हैं। अगर किसी एरिया में पानी को लेकर परेशानी है, तो सीधे दिल्ली जल बोर्ड की ऑफिशियल बेवसाइट पर कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं, जिसका शीघ्रता से समाधान होगा। 

दिल्ली जल बोर्ड के दावों की हकीकत 
लोगों का आरोप है कि उन्हें पेयजल सप्लाई बाधित रहने का अलर्ट नहीं मिल पाता है। जब दिल्ली जल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट देखी तो पता चला कि आखिरी बार 3 अप्रैल को पोस्ट की गई थी, जो कि मंत्री प्रवेश वर्मा के वजीराबाद वैराज जाकर पानी ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण को लेकर थी। इसके बाद कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है।

Delhi contaminated drinking water supply
दिल्ली जल बोर्ड ने एक्स पर आखिरी बार 3 अप्रैल को पोस्ट की।

लोगों की कहें तो 16 अप्रैल को एसके आनंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पटेल नगर में 30 दिन से गंदा पानी आ रहा है। इस पर तुरंत रिप्लाई कर एड्रेस और नंबर शेयर करने को कहा था। ऐसे में अगर आपके एरिया में पानी नहीं आ रहा या गंदा पानी आ रहा है तो आप इस तरीके से अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.