Jwala

Express News

जरा हट के

बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म:सीएम से मुलाकात के बाद मिला समायोजन का भरोसा, 126 दिनों तक चला प्रदर्शन

बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म:सीएम से मुलाकात के बाद मिला समायोजन का भरोसा, 126 दिनों तक चला प्रदर्शन

77526042025075024whatsapp-image-2025-03-20-at-171931_1744978842.webp

नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में पिछले 126 दिनों से चल रहा बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने ये आंदोलन खत्म किया है।

सोमवार को इनके प्रतिनिधिमंडल ने नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की बात को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शासन इस मांग पर गंभीर है और जल्द ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने प्रतिनिधियों को बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसमें समायोजन की सिफारिश की गई है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विरोध जताया था।

समिति की रिपोर्ट पर सहमति

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में यह भी तय हुआ कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट को अमल में लाया जाएगा।

रिपोर्ट में यह सिफारिश की गई है कि बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों को 'सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला)' के पद पर समायोजित किया जाए। सरकार ने इस प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।

शिक्षकों ने जताया भरोसा

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद हमें विश्वास है कि अब शासन सकारात्मक पहल करेगा।

इसलिए हमने आंदोलन को सशर्त स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्यवाही शुरू नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय का भी घेराव किया था।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय का भी घेराव किया था।

अलग-अलग तरीके से कर चुके हैं प्रदर्शन

बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक पिछले 126 दिनों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग थी कि उन्हें नियमित सेवाओं में समायोजित किया जाए और भविष्य की नौकरी और वेतन सुरक्षा दी जाए। इस दौरान उन्होंने सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन जारी रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.