Jwala

Express News

जरा हट के

दुर्ग नगर निगम के अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत” पढ़े पूरी खबर

दुर्ग नगर निगम के अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई सीधे शिकायत” पढ़े पूरी खबर

16017042025153146img-20250414-wa0012.jpg

“शासकीय अवकाश में भी अनुपस्थित! – दुर्ग नगर निगम पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई सीधी शिकायत”

 

दुर्ग नगर निगम एक बार फिर विवादों में है। राजस्व विभाग में कार्यरत भृत्य लीलाधर नायक ने नगर निगम के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे कलेक्टर दुर्ग को शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि दिनांक 29.03.2025 से 31.03.2025 तक उनकी अनुपस्थिति को अधीक्षक श्री राजकमल बोरकर द्वारा “अनाधिकृत अनुपस्थिति” के रूप में दर्ज किया गया है, जबकि उक्त तिथियों में शासकीय अवकाश घोषित था।

 

लीलाधर नायक ने यह भी उल्लेख किया है कि वे वर्ष 2010 से मीडिया के द्वारा नाम नहीं लिखा गया जो शिकायत में दर्ज है जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इस स्थिति में उन्हें श्री बोरकर द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सा प्रमाणपत्र भी शिकायत के साथ संलग्न किया है।

 

यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि संस्थागत गंभीरता का परिचायक बनता जा रहा है। पूर्व में भी दुर्ग नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें छोटे कर्मचारियों को निजी कार्यों के लिए बाध्य किए जाने या अनावश्यक दबाव डाले जाने की बातें सामने आई हैं। निगम में वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े कर्मचारी जब इस तरह के कृत्यों में लिप्त रहते हैं, तो पीड़ित कर्मचारी शिकायत करने में संकोच करता है, क्योंकि बाद में उन्हीं पर कार्यवाही की तलवार लटकने लगती है।

 

शिकायत के संबंध में जब ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज ने नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्री राजकमल बोरकर से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि “उन्हें इस शिकायत की कोई जानकारी नहीं है।”

 

वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि “शिकायत प्राप्त हुई है, और इस पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

 

यह मामला नगर निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जरूरत है कि प्रशासन इस प्रकरण में पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि निगम कर्मचारियों में न्याय के प्रति विश्वास बना रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.