हरियाणा की छोरी हर्षिता गोयल ने गाड़ा यूपीएससी में झंडा, हर्षिता को रैंक 2, रह चुकी हैं CA
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया था. इस बार शक्ति दुबे ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. वहीं, हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान हासिल किया.
इस साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ. आइए इस सफलता की कहानी में हर्षिता गोयल के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस बार के UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2024 में रैंक 2 हासिल कर टॉप किया.
हरियाणा में जन्मी और गुजरात के वडोदरा में पली-बढ़ी हर्षा गोयल की UPSC साक्षात्कार में सफलता एक बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और स्पष्ट दृष्टिकोण से यह साबित कर दिया कि किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी सफल यात्रा को छोड़कर, हर्षा ने सिविल सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ाया और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचीं.
हर्षिता गोयल की शिक्षा का आरंभ वडोदरा से हुआ, जहां उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी में अपने करियर की शुरुआत की. यह उनकी मजबूत नींव थी, लेकिन समाज सेवा के प्रति उनका प्यार और दृढ़ संकल्प उन्हें UPSC की ओर लेकर आया.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.