Jwala

Express News

जरा हट के

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर, बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रही पाकिस्तानी सेना

9920305202517240035-2.webp

इस्लामाबाद. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान की सेना भी खुद को मजबूत दिखाने के लिए मिसाइलों के परीक्षण कर रही है। अब एक बार फिर खबर सामने आई है कि पाकिस्तान की सेना जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है।

घबराई हुई है पाकिस्तानी सेना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना इस कदर घबराई हुई है कि पाकिस्तानी सेना ने पहले 23 अप्रैल की रात को मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया, लेकिन किसी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण नहीं किया गया। इसके बाद 26-27 अप्रैल को भी पाकिस्तानी नौसेना द्वारा कराची के तट पर मिसाइल परीक्षण का नोटिस जारी किया गया, लेकिन तब भी कोई मिसाइल लॉन्च नहीं की गई। 2 मई को भी पाकिस्ता ने भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन के नजदीक मिसाइल परीक्षण का नोटिफिकेशन जारी किया गया, लेकिन इस बार भी कोई परीक्षण नहीं किया गया।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी युद्ध की धमकी
भारत की सैन्य कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान के नेता लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने ताजा बयान में कहा है कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए 1960 में हुए सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। इससे पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और उसने कहा है कि पानी रोका गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नेताओं, फिल्मी सितारों समेत कई अन्य लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। पाकिस्तान की सेना लगातार सीमा पर युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.