इसरो के पूर्व चीफ डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का शुक्रवार (25 अप्रैल) को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख निर्माता डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का शुक्रवार (25 अप्रैल) को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुबह अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
27 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI) में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कस्तूरीरंगन ने न सिर्फ इसरो के प्रमुख के रूप में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।
पीएम मोदी ने जताया दुख
कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रारूपण के दौरान और भारत में शिक्षा को अधिक समग्र और दूरदर्शी बनाने के लिए डॉ. कस्तूरीरंगन के प्रयासों के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा।''
JNU के कुलाधिपति भी रह चुके थे कस्तूरीरंगन
कस्तूरीरंगन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलाधिपति और कर्नाटक ज्ञान आयोग के अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया था। वह राज्यसभा सदस्य (2003-09) और योजना आयोग के सदस्य भी रहे।
एक खगोल भौतिक विज्ञानी के रूप में कस्तूरीरंगन ने एक्स-रे, गामा-रे और ऑप्टिकल खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किया। उन्होंने ब्रह्मांडीय विकिरण और पृथ्वी के वायुमंडल पर उनके प्रभाव पर गहन अध्ययन किया। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को उनके नेतृत्व में मिली सफलताएं हमेशा याद रखी जाएंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.