Jwala

Express News

जरा हट के

जम्मू-कश्मीर में तबाही

जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार (20 अप्रैल) को बादल फटने से बाढ़ आ गई। कई घर बह गए। 3 लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे बंद। सैकड़ों वाहन फंसे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

97420042025134349krishna.jpg

 जम्मू-कश्मीर में रविवार (20 अप्रैल) को आसमान से आफत बरसी। कुदरत ने कहर मचा दिया। रामबन के सेरी बागना इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया। पानी में कई घर बह गए। 3 लोगों की मौत हो गई। कई जगह लैंडस्लाइड की घटना हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

कई घर जमींदोज 
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों से लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रामबन जिले के सेरी बागना में रविवार (20 अप्रैल) सुबह अचानक बादल फट गए। बाढ़ आ गई। पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया। कई मकान जमींदोज हो गए। तेज बहाव में कई घर बह गए। बनिहाल में लैंडस्लाइड भी हुआ है।

 

हाईवे पर फंसे सैकड़ों वाहन 
आसमान से बरसी आफत के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद है। अधिकारियों ने मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे पर सफर करने की अपील की है। 

 

मलबे में दबी गाड़ियां 
लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। एक वीडियो में तीन-चार टैंकर और कुछ अन्य गाड़ियां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिख रही हैं। इसके अलावा होटल और घर भी मलबे से प्रभावित दिख रहे हैं। 

पुलिस ने लोगों को निकाला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धरमकुंड में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी के पास एक नाले का पानी गांव में घुस गया। बाढ़ से 10 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए। 25-30 घरों को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है। धरमकुंड पुलिस ने इलाके में फंसे 90' लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.