Jwala

Express News

जरा हट के

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान जारी, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान जारी, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

298210720261652441008683640.jpg

दुर्ग | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में पिंक पेट्रोलिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों एवं पिंक पेट्रोलिंग टीम ने विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।Image after paragraph

Image after paragraph

 

Image after paragraph

अभियान के दौरान थाना खुर्सीपार क्षेत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम), स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं श्रीराम चौक में छात्राओं से संवाद कर उन्हें महिला हेल्पलाइन-1091, डायल-112, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार थाना सुपेला क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुपेला में छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप एवं महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं थाना पुलगांव क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुलगांव में छात्राओं एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर पिंक पेट्रोलिंग अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।

थाना भिलाई नगर क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (कैंप-2), केपीएस स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, बरोडा टैंक स्कूल, शास्त्री कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिलाई भट्टी पार्क एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम ने सुरक्षा संवाद आयोजित किए। इस दौरान छात्राओं, अभिभावकों एवं नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस सहायता सेवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

दुर्ग पुलिस ने विद्यालय परिसरों एवं छात्राओं के आवागमन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किया। साथ ही स्कूलों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पिंक पेट्रोलिंग अभियान जिलेभर में नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस ने सभी महिलाओं, छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर अपराध या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें तथा अभिव्यक्ति ऐप का अधिक से अधिक उपयोग कर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.