22 मिनट में बना ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को दुर्ग से रायपुर पहुंचाया
दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। गंभीर मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने महज 22 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एम्बुलेंस को रायपुर की ओर सुरक्षित रवाना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बी.एम. शाह हॉस्पिटल से 82 वर्षीय मरीज उत्तमचंद साहू, निवासी नंदिनी रोड भिलाई, को गंभीर अवस्था में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल विशेष यातायात व्यवस्था लागू की।
हाईवे पेट्रोलिंग-02 एवं पूर्व से तैनात यातायात जवानों ने समन्वय बनाते हुए बी.एम. शाह हॉस्पिटल से कुम्हारी टोल प्लाजा तक मार्ग को पूरी तरह क्लियर कराया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रित कर एम्बुलेंस को निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराया गया, जिससे महज 22 मिनट में कुम्हारी टोल तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके बाद मरीज को रायपुर हाईवे पेट्रोलिंग टीम को सुपुर्द किया गया।
पूरी कार्यवाही के दौरान यातायात व्यवस्था सामान्य एवं सुरक्षित बनी रही। इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित कार्यशैली और समन्वय की व्यापक सराहना की जा रही है।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस व आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.