3 करोड़ का गर्ल्स हॉस्टल बना खंडहर, अब मरम्मत पर खर्च होंगे 1.5 करोड़; विभागीय खींचतान से सरकारी धन की बड़ी बर्बादी
रायगढ़ | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज -9993590905
रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित शासकीय आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज परिसर में वर्ष 2019 में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 सीटों वाला गर्ल्स हॉस्टल विभागीय लापरवाही और आपसी खींचतान का शिकार होकर आज खंडहर में तब्दील हो गया है। अब करीब सात वर्ष बाद इस भवन को रहने योग्य बनाने के लिए सरकार को लगभग 1.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हॉस्टल का निर्माण वर्ष 2019 में पूरा हो गया था, लेकिन भवन में पंखे और लाइट नहीं लगाए गए थे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसी स्थिति में भवन का हैंडओवर करना चाहता था, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने अधूरा भवन लेने से इनकार कर दिया। दोनों विभागों के बीच चले इस विवाद के कारण भवन वर्षों तक खाली पड़ा रहा।
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़े हॉस्टल को असामाजिक तत्वों और चोरों ने निशाना बना लिया। चोर खिड़कियां, दरवाजे, बिजली के तार, स्विच बोर्ड, बाथरूम की फिटिंग, नल, पाइपलाइन, रेलिंग और किचन में लगे पत्थर तक उखाड़कर ले गए। यहां तक कि मुख्य गेट भी चोरी हो गया। वर्तमान में करोड़ों की लागत से बना यह हॉस्टल केवल ईंट और कंक्रीट का ढांचा बनकर रह गया है।
हॉस्टल में हुई चोरी के मामलों में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। पूर्व में बॉयज हॉस्टल से भी 32 खिड़कियां और 14 दरवाजे चोरी होने का मामला सामने आया था।
अब लोक निर्माण विभाग ने भवन के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए नया प्राक्कलन तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार लगभग 90 लाख रुपये सिविल कार्य तथा करीब 50 लाख रुपये विद्युत कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस पूरे मामले ने सरकारी विभागों के बीच समन्वय की कमी और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। यदि समय रहते हैंडओवर का विवाद सुलझा लिया जाता, तो करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति बर्बाद होने से बच सकती थी और छात्राओं को वर्षों पहले ही इस सुविधा का लाभ मिल जाता।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.