स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने ली शपथ, टीकाकरण के लिए किया जागरूक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
भिलाई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में चिकित्सा अधिकारी डॉ शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने शपथ ली। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ शिखर अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान नई नई खोजों के माध्यम से नवीन तकनीक,नई दवाएं और वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके अध्ययन अनुभव और मरीजों के फीडबैक से भारत सरकार को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि नवीन दवाओं उनके शोध मे हम विश्व स्तर अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि शंकर सत्यार्थी ने कहा कि बीमारियों की रोकथाम बचाव व उपचार और निदान को हर स्तर पर सेवाओं के माध्यम से मजबूत करना है। सैय्यद असलम ने मरीजों व परिजनों को बताया कि भारत सरकार एच पी व्ही वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करा रही है जो गर्भाशय कैंसर से बचाव का महत्वपूर्ण अभियान है। सभी 14 साल पूर्ण कर चुकी बेटियों को यह टीका अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में डा अर्चना मिश्रा, एल एच व्ही आर विश्वास, आर एम ए प्रज्ञा कुशवाहा, स्टाफ नर्स गुलशन खलको, रोशन बर्मन, फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर, स्मिता बागड़े, आलिया खातून, समीर रात्रे, निवेश प्रधान, चम्पाकली सोनी, मीरा साहू, सरस्वती ठाकुर, सुनीति वर्मा और प्रीतिका सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.