कोसला की धरती पर राज्य सम्मान प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार पारकर का हुआ भव्य अभिनंदन
माता कौसल्या की जन्मस्थली में पारकर को गांव वालों ने दिया भरपूर स्नेह, रेखांकित किया योगदान
भिलाई। माता कौशल्या की जन्मस्थली के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ के समीप स्थित ग्राम कोसला को मान्यता दिलाने अथक योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर के कार्यों को रेखांकित करते हुए ग्रामवासियों ने भव्य अभिनंदन किया। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान श्री पारकर को शासन ने लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान से विभूषित किया है। इस उपलब्धि को देखते हुए ग्रामीणों ने उनका भव्य अभिनंदन किया और उन्हें गांव से आयोजन स्थल तक भव्य स्वागत सत्कार के साथ ले गए।
ग्राम कोसला की पावन धरती पर 15 नवंबर को यह समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि साहित्यकार दुर्गा प्रसाद पारकर ने 20 जुलाई 2025 को माता कौसल्या की जन्मस्थली ग्राम कोसला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को व्यापक रूप से सामने लाने के उद्देश्य से भिलाई स्थित सी.ए. बिल्डिंग में एक भव्य आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित थे।
सांसद विजय बघेल के माध्यम से दुर्गा प्रसाद पारकर द्वारा संकलित माता कौसल्या की जन्मस्थली से संबंधित प्राचीन प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचाए गए। इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने ग्राम कोसला की सांस्कृतिक पहचान, माता कौसल्या से संबंधित मान्यताओं तथा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जनमानस तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास किया।
उनके इस प्रयास ने ग्राम कोसला के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रति जनमानस में रुचि और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान की। माता कौसल्या की जन्मस्थली को व्यापक पहचान दिलाने तथा छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को प्रतिष्ठित करने में उनके योगदान के दृष्टिगत ग्राम कोसला में किया गया सम्मान विशेष महत्व रखता है।
-साहित्यकार पारकर के साथ सहयोगियों का भी सम्मान
इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद पारकर के साथ ग्राम कोसला पहुँचे उनके सहयोगियों कुलेश्वर प्रसाद निषाद, भरत राणा, हरिशंकर वर्मा, शैलेन्द्र कुमार पारकर एवं हनी पटेल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोसला धाम सेवा संस्थान, महिला कमांडो समूह, कर्मा सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस गौरवपूर्ण आयोजन में गौरव तिवारी, अशोक साहू, दुर्गेश्वर तिवारी, कनक साहू, फिरत कुर्मी, कन्हैया साहू, आनंद सिंह कंवर, हुलेश साहू, बसंत साहू, सीताराम पटेल, देव साहू, योगेश साहू एवं अवधेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ग्राम सरपंच राजकुमार नारंगे, जनपद अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, संतोष लहेर एवं मनोबल सिंह सहित समस्त कोसला धाम वासी एवं ग्रामीण जन कार्यक्रम में शामिल हुए।
.jpeg)
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.