Jwala

Express News

जरा हट के

QR कोड के साथ रोजगार दिवस : दुर्ग जिले में ग्रामीणों को मिला डिजिटल अधिकार

QR कोड के साथ रोजगार दिवस : दुर्ग जिले में ग्रामीणों को मिला डिजिटल अधिकार

29408122025103000962081220250631401000503458.webp

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत आज दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को QR कोड आधारित डिजिटल सुविधा और उसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल इंडिया और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को लाइव डेमो के माध्यम से बताया गया कि पंचायत भवनों में लगाए गए QR कोड को केवल स्मार्टफोन से स्कैन कर वे अपनी पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image after paragraph

इसमें कार्य का विवरण, वित्तीय वर्ष अनुसार पूर्ण, अपूर्ण एवं अप्रारंभ कार्य, मानवदिवस, कार्य एजेंसी, तथा अन्य संबंधित सूचनाएँ शामिल हैं। QR कोड स्कैन करते ही ग्रामीणों को सारी जानकारी सीधे गूगल ड्राइव में उपलब्ध हो जाती है।
इसी के साथ ग्रामीणों को बताया गया कि सभी ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माण कार्यों के प्रस्ताव युक्तधारा पोर्टल में दर्ज किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु लेबर बजट एवं कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। युक्तधारा पोर्टल की मदद से GIS बेस्ड प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से स्थल चयन एवं कार्य योजना का निर्धारण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत लॉगिन के माध्यम से वर्क कोड, प्राक्कलन, तकनीकी एवं प्रशासीकीय स्वीकृति की प्रक्रिया जनपद पंचायत स्तर पर संचालित है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों में QR कोड प्रणाली एवं युक्तधारा पोर्टल की जानकारी रोजगार दिवस पर ग्रामीणों को दी जा रही है। इसके साथ ही डिजिटल जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Image after paragraph

यह डिजिटल पहल ग्रामीणों को योजनाओं की निगरानी का अधिकार देकर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत कर रही है। अब ग्रामीण अपने मोबाइल से घर बैठे ही विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति देख सकेंगे। इससे न केवल भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी, बल्कि शासन व्यवस्था में जनता का भरोसा भी बढ़ेगा। यह कदम ग्रामीण भारत में डिजिटल पारदर्शिता का एक सशक्त आंदोलन बनकर उभर रहा है।
रोजगार दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत पदवाय, देवरी, फुदा खजरी, नदिनी खुदनी, अछोटी (जनपद पंचायत धमधा), कोटनी, चिगरी, धनोरा, ढाबा, हनोदा, बड़गांव, चिकोटी, महमरा सहित अनेक पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.