Jwala

Express News

जरा हट के

कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों से कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया संवाद, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया मार्गदर्शन

कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों से कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया संवाद, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए दिया मार्गदर्शन

119020720260923231008245051.jpg

दुर्ग। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों से दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आत्मीय मुलाकात कर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।Image after paragraph

कार्यक्रम में कलेक्टर ने बच्चों से उनकी वर्तमान पढ़ाई, विद्यालय, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि बच्चे आगे चलकर किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। बच्चों ने भी अपने सपनों और शैक्षणिक प्रगति के बारे में खुलकर जानकारी साझा की।

कलेक्टर ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पीएम केयर्स योजना के तहत लाभान्वित बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इनमें स्पॉन्सरशिप योजना, महतारी दुलार योजना, आपदा प्रबंधन राहत कोष (एक्स-ग्रेशिया), 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता तथा कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शामिल है।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

Image after paragraph

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के मतदाता पहचान पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र समय पर बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रशासन इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी शिक्षा एवं विकास में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रीति डांगरे, परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.