बैद्यनाथ पारा नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर महापौर का औचक निरीक्षण, सुधार नहीं होने पर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 38 स्थित बैद्यनाथ पारा के महावीर कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन नाली कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर महापौर अलका बाघमार ने गुरुवार को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गहराई, चौड़ाई एवं उपयोग की जा रही सामग्री की जांच कर अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
महावीर कॉलोनी में लगभग 15-15 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन दो नाली परियोजनाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों ने निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद महापौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने स्वयं टेप से नालियों की नाप-जोख कराई। निरीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्य में तत्काल सुधार नहीं किया गया तो कार्य बंद कराने के साथ संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि जांच में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



महापौर ने बताया कि संबंधित ठेकेदार राजीव झा, मनीष सोनी और राहुल सिंह के निर्माण कार्यों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद जिस फर्म की लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की जानकारी महापौर को दी। महापौर ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पार्षद रामचंद्र सेन, रंजीता पाटिल, सुरूचि उमरे, सावित्री दमाहे, ललिता ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उप अभियंता मोहित मरकाम, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.