Jwala

Express News

जरा हट के

मॉडल त्विषा और पति समर्थ के बीच 'तीसरे' की एंट्री, सीबीआई जांच में सामने आया चौंकाने वाला मोड़

मॉडल व एक्टर त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच में नया मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक, त्विषा की जिंदगी में किसी 'तीसरे' व्यक्ति का दखल सामने आ रहा है

89631052026192830twisha_sharma_case_1780198080.webp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बहुचर्चित मामले में सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले और हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ आ गया है।

 

जांच एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, त्विषा शर्मा और उनके पति समर्थ सिंह के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री हो चुकी थी। सीबीआई को मिले सुरागों के मुताबिक, 'अमित' नामक एक बाहरी व्यक्ति का त्विषा की जिंदगी में काफी ज्यादा दखल था। इस नए तथ्य के सामने आने के बाद केंद्रीय एजेंसी की जांच का पूरा दायरा अब इसी दिशा में केंद्रित हो गया है और अमित के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

​पत्नी के प्रेग्नेंट होने के बाद बेचैन रहने लगा था समर्थ 
​सूत्रों द्वारा किए गए दावों के मुताबिक, जब त्विषा शर्मा प्रेग्नेंट हुई थीं, उसके बाद से ही उनका पति समर्थ सिंह मानसिक रूप से काफी बेचैन रहने लगा था। त्विषा की प्रेग्नेंसी को लेकर समर्थ के मन में गहरी शंका पैदा हो गई थी और उसने इस विषय पर कई सवाल भी उठाए थे। बताया जा रहा है कि सीबीआई की पूछताछ में आरोपी पति समर्थ सिंह ने यह अजीबोगरीब दावा किया है कि वह हमेशा सुरक्षित संबंध बनाता था, इसलिए त्विषा के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं हो सकता।

इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से लगातार उग्र विवाद चल रहा था। इसी शंका और घरेलू कलह के कारण समर्थ और त्विषा के बीच की दूरियां खूनी रंजिश में तब्दील हो गईं। इसके अलावा जांच में यह बात भी निकलकर आई है कि दोनों पति-पत्नी कथित तौर पर केमिकल नशा करते थे, जिसके चलते डॉक्टर ने गर्भस्थ शिशु पर गंभीर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए गर्भपात कराने का सुझाव भी दिया था।

​80 किलो के पुतले  से क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी सीबीआई 
​त्विषा की मृत्यु के वास्तविक कारणों से पूरी तरह पर्दा उठाने और आरोपी पति समर्थ के दावों की सच्चाई परखने के लिए सीबीआई की टीम अब घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दिल्ली से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक विशेष टीम को भोपाल बुलाया गया है।

सीबीआई की टीम त्विषा के वजन के बराबर, यानी लगभग 80 किलो के एक पुतले को फांसी के फंदे पर लटकाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को आपस में जोड़ेगी। दरअसल, मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने पूछताछ में दावा किया है कि उसने त्विषा को फंदे से नीचे उतारा था, जबकि उसकी मां गिरिबाला ने गले में बंधी गांठ खोली थी।

इस फॉरेंसिक परीक्षण के माध्यम से समर्थ को यह प्रदर्शित करना होगा कि उसने शव को किस तरह और किन परिस्थितियों में नीचे उतारा था।

​रिटायर्ड जज गिरिबाला और समर्थ से आमने-सामने पूछताछ 
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने शनिवार को सीबीआई कार्यालय में आरोपी सास व रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को आमने-सामने बिठाकर तथा अलग-अलग कमरों में ले जाकर मैराथन पूछताछ की है। शुरुआती प्रश्न पहले दिन की घटनाक्रम और समर्थ के भागने से जुड़े रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.