भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा के जन्मदिवस पर 10 अगस्त को पाटन में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
पाटन। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री एवं बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर 10 अगस्त 2026, सोमवार को पाटन में सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन देवांगन भवन, पाटन में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होकर रक्तदान करने तथा निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट का वितरण भी किया जाएगा। वहीं नेत्र जांच शिविर के माध्यम से लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजक शुभम सोनवानी (नेत्र सहायक अधिकारी) ने अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी भावना के साथ शिविर का संदेश “रक्तदान महादान—एक यूनिट रक्त किसी की पूरी दुनिया बदल सकता है” रखा गया है। शिविर के माध्यम से लोगों को “अनदेखा रिश्ता, अटूट पहचान—आपका रक्तदान, किसी का जीवनदान” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.