Jwala

Express News

जरा हट के

सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें, स्वयं को शांत स्वरूप आत्मा समझकर करें हर कर्म : हेमलता दीदी

हेमलता दीदी के सानिध्य में आनंद सरोवर बघेरा में हुआ आध्यात्मिक समागम सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें, स्वयं को शांत स्वरूप आत्मा समझकर करें हर कर्म : हेमलता दीदी

470150620260628091007884860.jpg

दुर्ग, 15 जून 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित "आनंद सरोवर" परिसर में छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी के शुभागमन पर भव्य आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक उन्नति का लाभ प्राप्त किया।Image after paragraph

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा दीदी ने हेमलता दीदी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभवयुक्त मार्गदर्शन से दोनों राज्यों के सेवाकेन्द्रों को निरंतर नई दिशा और पहचान मिली है। उनके कुशल नेतृत्व एवं तपस्या के बल पर ब्रह्माकुमारीज के सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार हुआ है।

इस अवसर पर कुमारी तेजस्वी, प्रियांशी, युक्ति एवं चंद्राणी द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में हेमलता दीदी ने कहा कि मनुष्य को कभी भी सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी के बारे में छोटी-सी नकारात्मक बात भी हमारी दृष्टि, भावना और व्यवहार को बदल देती है। इसलिए सत्य जाने बिना किसी के प्रति अपनी सोच नहीं बदलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आंतरिक तपस्या की आवश्यकता है। हमें स्वयं को इतना शांत और स्थिर बनाना है कि किसी भी परिस्थिति या व्यक्ति के व्यवहार से मन में हलचल उत्पन्न न हो। आत्मा का मूल स्वधर्म शांति है और परमात्मा द्वारा दिए गए ज्ञान का सार यही है कि स्वयं को आत्मा समझकर प्रत्येक कर्म किया जाए।

हेमलता दीदी ने कहा कि परमात्म ज्ञान सुनने का वास्तविक अर्थ उसे जीवन में धारण करना है। प्रत्येक दिन आत्मचिंतन कर यह देखना चाहिए कि हमारे भीतर दिव्यता, पवित्रता और सकारात्मकता कितनी बढ़ी है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारे बोल और कर्म से किसी को दुःख न पहुंचे।

कार्यक्रम का काव्यमय एवं प्रभावशाली संचालन रूपाली दीदी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हेमलता दीदी के मार्गदर्शन में ब्रह्माकुमारीज के सेवा कार्यों का निरंतर विस्तार हुआ है। उनके नेतृत्व में रायपुर स्थित "शांति शिखर" का निर्माण एवं उद्घाटन हुआ, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति संस्था के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।

उल्लेखनीय है कि जून माह को ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य संचालिका ओम राधे (मम्मा) की पुण्य स्मृति के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आध्यात्मिक उन्नति एवं आत्मपरिवर्तन के लिए विशेष तपस्या और साधना कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.