Jwala

Express News

जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

6651806202614345385018062026134929whatsappimage2026-06-18at7.11.40pm.webp

पद्मश्री सम्मानित राधेश्याम बारले ने फीता काटकर किया उद्घाटन
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर बनाई नई पहचान – सांसद विजय बघेल
-प्रधानमंत्री के दूरगामी निर्णयों से आज विश्व भारत की ताकत को स्वीकार कर रहा है – सुरेंद्र कौशिक

Image after paragraph

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज राजेंद्र पार्क, दुर्ग में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री सम्मानित लोक कलाकार राधेश्याम बारले ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, पदमा देवांगन, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा, संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कार्यक्रम टोली की जिला संयोजिका एवं जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, सदस्य एवं उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, कार्यक्रम टोली सदस्य एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, कार्यक्रम टोली सदस्य एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. भारती साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image after paragraph

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं दूरगामी निर्णयों के कारण आज भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो चुका है। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, आर्थिक विकास, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण या आत्मनिर्भर भारत का संकल्प—हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा विश्व भारत की बढ़ती ताकत, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक भूमिका का लोहा मान रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की विकास यात्रा को जानने का आग्रह किया।

Image after paragraph

पद्मश्री सम्मानित राधेश्याम बारले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी संस्कृति, कला और परंपराओं को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में सफल हुआ है। देश की लोक कला और लोक कलाकारों को सम्मान मिलने से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि यह चित्र प्रदर्शनी भारत के विकास और जनकल्याण की यात्रा को समझने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों एवं जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है।

Image after paragraph

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, अशोक राठी, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, हिमा साहू , सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली , सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साहू, रितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर ,सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सहप्रभारी अविनाश राजपूत ,असुरन चौधरी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सहसंयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, अनुपमा गोस्वामी, राजेश राजपूत, प्रीति राजपूत लेखिका अढतिया संजय शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू कमलेश फेकर बंटी चौहान अमित पटेल दिनेश नालोडे महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा, अविनाश मिश्रा उल्लेख साहू, राहुल दीक्षित,राहुल देवांगन, निरंजन दुबे, हर्ष चंदेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश्वरी तुरकर संजू शर्मा सुमन वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। यह प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आम नागरिकों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.