Jwala

Express News

जरा हट के

बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर व आयुक्त, चार वार्डों का किया निरीक्षण

बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर व आयुक्त, चार वार्डों का किया निरीक्षण

710060720260946051008335980.jpg

-जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश, तालाब किनारे अतिक्रमण व मलबा हटाने के आदेश,

-नागरिकों से नालियों में कचरा न डालने की अपील, जल निकासी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर,

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल स्वयं छाता लेकर शहर की सड़कों पर उतरे और निगम अमले के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 38, 39, 57 एवं 58 सहित जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा जहां-जहां पानी की निकासी में अवरोध मिला, उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई कराई।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,नीलेश अग्रवाल,पार्षद रामचंद्र सेन,रेशमा सोनकर,सरस निर्मलकर,रंजीता पाटिल सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम बारिश के मौसम में पूरी तरह सतर्क है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें तथा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, झिल्ली एवं अन्य कचरा नालियों में न फेंककर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को ही दें, जिससे जल निकासी बाधित न हो और जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 39 स्थित तालाब किनारे किए गए निर्माण कार्यों का संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने, दस्तावेजों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब किनारे भवन निर्माण का मलबा डालने वालों पर जुर्माना लगाने, मलबा हटाने तथा तालाब की सफाई कर जल निकासी सुचारु करने के निर्देश दिए, ताकि वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी एवं बैद्यनाथ पारा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरने की समस्या न हो।

इसके पश्चात महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 के नहर-नाला रोड, श्रीराम चौक तथा बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने देखा कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे नाला सफाई, मरम्मत एवं जल निकासी सुधार कार्यों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है तथा भारी बारिश के बावजूद कई स्थानों पर पहले की तुलना में जलभराव की स्थिति में कमी आई है।

अधिकारियों ने निगम अमले को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दौरान नियमित रूप से नालों की सफाई, निगरानी एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही बारिश के दौरान तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता बनाए रखें, नालियों में कचरा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बारिश के मौसम में शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.