गैस रिसाव पर दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, एक घंटे में यातायात बहाल
दुर्ग। राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने शुक्रवार रात करीब 9 बजे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित बड़े हादसे को समय रहते टाल दिया। पुलिस की तत्परता के चलते करीब एक घंटे के भीतर यातायात भी सामान्य कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG 10 CD 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने तत्काल सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को सक्रिय किया।
नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया। वहीं टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा घेरा बनाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए।
पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से टैंकर को सुरक्षित तरीके से सड़क किनारे किया गया। इसके बाद महज एक घंटे के भीतर मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारु करा दिया गया।
आपात स्थिति के दौरान आम नागरिकों, ट्रक चालकों एवं अन्य वाहन चालकों ने भी संयम और सतर्कता का परिचय दिया। लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा उपायों में पूरा सहयोग किया और पुलिस के निर्देशों का पालन किया।
दुर्ग पुलिस की तत्परता, संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और आमजन के सहयोग से संभावित बड़े हादसे को समय रहते टालने में सफलता मिली।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.