पुलगांव नाला डायवर्सन पर सियासत तेज: कांग्रेस ने जल प्रभारी पर लगाया भ्रामक जानकारी देने का आरोप - नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने
संजय कोहले बोले— भाजपा अपने कार्यकाल की खामियां छिपाने के लिए कांग्रेस पर लगा रही बेबुनियाद आरोप
दुर्ग। पुलगांव नाला डायवर्सन परियोजना को लेकर नगर निगम की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता संजय कोहले ने नगर निगम के जल प्रभारी द्वारा एक समाचार पत्र में दिए गए बयान को भ्रामक बताते हुए कहा कि परियोजना को लेकर जनता के सामने गलत तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
संजय कोहले ने कहा कि जल प्रभारी ने यह दावा किया है कि कांग्रेस शासनकाल में पुलगांव नाला डायवर्सन पर ₹3 करोड़ का नुकसान किया गया, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उनके अनुसार, इस परियोजना की डीपीआर (DPR), टेंडर प्रक्रिया और कार्य प्रारंभ तत्कालीन महापौर चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में हुआ था।
कोहले का आरोप है कि परियोजना की डीपीआर तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण थी। एनीकट की दीवार तो बनाई गई, लेकिन दोनों ओर आवश्यक पिचिंग नहीं की गई, जिसके कारण इंटेकवेल में लगातार कचरा फंसने की समस्या उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने कहा कि अब पुलगांव नाला के समीप एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया जा रहा है और नाले का पानी वहां तक ले जाने की योजना बनाई गई है। उनका दावा है कि यदि डायवर्सन और एसटीपी पर खर्च की जा रही राशि का उपयोग शिवनाथ नदी के बीच नया इंटेकवेल बनाने में किया जाता, तो पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता था। साथ ही, पुष्प वाटिका की भूमि भी सुरक्षित रहती और वहां शिवनाथ मुक्तिधाम का बेहतर विस्तार किया जा सकता था।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान महापौर और जल प्रभारी जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय निगम के धन की बर्बादी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए।
भाजपा से जवाब की प्रतीक्षा
इस संबंध में नगर निगम के जल प्रभारी या भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
नोट: यह समाचार कांग्रेस नेता संजय कोहले द्वारा जारी बयान पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोप उनके व्यक्तिगत एवं राजनीतिक आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.