मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अलका बाघमार हुईं शामिल, महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
दुर्ग-भिलाई | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़
JITO Ladies Wing Durg Bhilai (Team Arya) द्वारा आयोजित "हुनर हाट 2026" का आयोजन उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया तथा महिला उद्यमियों एवं स्थानीय प्रतिभाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महापौर अलका बाघमार ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, फैशन, फूड एवं अन्य नवाचार आधारित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कौशल को पहचान दिलाने तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर महिला उद्यमियों एवं स्थानीय प्रतिभाओं के हुनर की सराहना की। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पाद "आत्मनिर्भर भारत" की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करते नजर आए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है।
आयोजन की सफलता पर JITO Ladies Wing Durg Bhilai (Team Arya) एवं सभी आयोजकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही प्रदर्शनी में शामिल सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.