किश्त नहीं पटाने वाले हितग्राहियों से आयुक्त ने की सीधी चर्चा, शीघ्र भुगतान के लिए किया प्रेरित
पीएम आवास योजना:आवास निरस्तीकरण से बचाने निगम आयुक्त की पहल,हितग्राहियों को दी समझाइश,
डाटा सेंटर में बैठक, समस्याएं सुनकर आयुक्त ने दिया समाधान का भरोसा,
अधिकांश हितग्राहियों ने किश्त पटाने की जताई सहमति, निगम प्रशासन करेगा सहयोग,
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग – प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एएचपी (AHP) घटक के ऐसे हितग्राही, जिन्हें आवास का आबंटन पत्र प्राप्त हो चुका है, लेकिन किसी कारणवश वे अपनी किश्तों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन देने हेतु निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा गुरुवार को डाटा सेंटर दुर्ग में कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर सहित अधिकारी/कर्मचारीयो के अलावा हितग्राहियो की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयुक्त श्री अग्रवाल ने उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने हितग्राहियों को समझाइश देते हुए कहा कि समय पर किश्त जमा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी परिस्थिति में उनका आवास निरस्त न हो।
बैठक में कुल 50 हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 35 हितग्राही उपस्थित हुए।
इस दौरान कुछ हितग्राहियों ने लोन संबंधित समस्याएं बताईं, वहीं कुछ ने वित्तीय व्यवस्था एवं नियमित भुगतान को लेकर अपनी स्थिति साझा की। आयुक्त ने सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।
समझाइश एवं संवाद के पश्चात अधिकांश हितग्राहियों ने शीघ्र ही अपनी लंबित किश्तों का भुगतान करने के लिए सहमति व्यक्त की। निगम प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.