राम रसोई ने 18.72 लाख से अधिक थालियों के वितरण का बनाया नया कीर्तिमान
द्वितीय वर्षगांठ को यादगार बनाने 8 जून को हनुमान मंदिर मालवीय नगर में समारोह का आयोजन
दुर्ग । सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बन चुकी श्री राधाकृष्ण मंदिर, महेश नगर, दुर्ग द्वारा संचालित श्री राम रसोई ने अपने सफल संचालन के दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर को यादगार बनाने संस्था द्वारा 8 जून को संकट मोचन हनुमान मंदिर मालवीय नगर चौक में द्वितीय वर्षगांठ समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। यह समारोह सुबह 11.45 बजे शुरु होगा। श्री राम रसोई के संचालन के संबंध में संस्था के प्रमुख चतुर्भुज राठी ने बताया कि श्री राम रसोई के माध्यम से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और गुण्डरदेही सहित कुल 25 स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा के इस अभियान ने दो वर्षों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 18 लाख 72 हजार 700 थालियों का वितरण किया है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय कीर्तिमान है। श्री राठी ने बताया कि श्री राम रसोई का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुंचाना है।
इसी भावना के साथ हजारों स्वयंसेवक और कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह अभियान लगातार विस्तार पा रहा है और आमजन का विश्वास अर्जित कर रहा है। द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में राम रसोई से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया जाएगा। संस्था ने समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवा कार्य से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.