जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा ,रविशंकर सिंह, प्रशांत जोशी, राकेश यदु, साकेत आर मिश्रा, गुरमीत भोगल आगे
, मतगणना की धीमी रफ्तार के मद्दनेजर अंतिम परिणाम रात करीब 11 बजे तक आने की उम्मीद

दुर्ग । जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले 9 पदाधिकारी पदों की मतगणना रविवार को न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता बार क्रमांक-4 के पास की गई। समाचार के लिखे जाने तक कुल 6 बूथों में से 3 बूथों की गिनती पूरी कर ली गई थी। जिसके उपरांत प्रारंभिक रुझान भी सामने आने लगे थे। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमेश शर्मा अपने निकटतम प्रत्याशी जिला अधिवक्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष नीता जैन से बढ़त बनाए हुए थे। वे करीब 150 मतों से आगे चल रहे थे। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी (निकटतम प्रत्याशी ब्रजेश शुक्ला), महिला उपाध्यक्ष पद पूजा मोगरी, सचिव पद रविशंकर सिंह (निकटतम प्रत्याशी विजय चौधरी), सह-सचिव पद राकेश यदु (निकटतम प्रत्याशी कृष्णराज चंदेल), महिला सह-सचिव पद कुमारी संध्या, कोषाध्यक्ष पद साकेत आर मिश्रा (निकटतम प्रत्याशी अनिल जायसवाल), सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद गुरमीत सिंह भोगल, महिला आरक्षित सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद दशोदा सिक्का बढ़त बनाए हुए थे। फिरहाल 3 बूथों की मतगणना शेष थी। 708 मतों की गिनती अभी और की जानी है। मतगणना की रफ्तार को देखते हुए अंतिम परिणाम रात करीब 11 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है।



जिला अधिवक्ता संघ के कुल 17 पदों के लिए शनिवार को अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया था। इस चुनाव में कुल 64 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। इस चुनाव में कुल 1702 मतदाताओं में से 1454 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान का कुल प्रतिशत 85.50 रहा। बुथ क्रमांक-1 में 227, बूथ क्रमांक-2 में 276, बूथ क्रमांक-3 में 243, बूथ क्रमांक-4 225, बूथ क्रमांक-5 में 239, बूथ क्रमांक 6 में 244 मत पड़े थे। रविवार को सुबह 9 बजे पदाधिकारी पदों की मतों की गिनती शुरु की गई। समाचार के लिखे जाने तक मतगणना जारी थी। सोमवार को 7 कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव की मतों की गणना की जाएगी।
रविवार को मतगणना मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव पांडेय के मार्गदर्शन में की गई। जिसमें उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ, मुरली मनोहर देवांगन, राजेश महाडिक, श्याम मिश्रा, हरेन्द्र प्रसाद शाह, असीम कुमार सिंह व टीम के अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक जिला न्यायालय में डटे रहे। जिससे गहमागहमी का माहौल बना रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.