Jwala

Express News

जरा हट के

भीषण गर्मी में शीतल जलसेवा से रेलयात्रियों को दी राहत

भीषण गर्मी में शीतल जलसेवा से रेलयात्रियों को दी राहत

3162004202616521656420042026121630whatsappimage2026-04-20at5.43.09pm.webp

श्री सांई नाथ जन सेवा समिति से प्रेरित होकर वाडाबलिजा जातीय महिला समाज का सराहनीय सेवा कार्य
भिलाई। 
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आमजन विशेषकर रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। इसी प्रेरणा से प्रभावित होकर वाडाबलिजा जातीय महिला समाज की ओर से रविवार को भिलाई रेलवे स्टेशन में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जी माधव राव ने बताया कि वाडाबलिजा महिला समाज की ओर से रेलवे स्टेशन के सामान्य डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्रियों को लगभग 300 बोतल ठंडा पानी वितरित किया गया। तपती गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी मिलने से काफी राहत मिली और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए वाडाबलिजा महिला समाज के सभी सम्मानित सदस्यों की  भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर महिला समाज की अध्यक्ष के. कामेश्वरी एवं डी नागमणि ने कहा कि श्री सांई नाथ जन सेवा समिति द्वारा निरंतर सेवा कार्य करते हुए गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जो वास्तव में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि समिति की इसी सेवा भावना से प्रेरित होकर महिला समाज ने भी एक दिन सेवा कार्य करने का निर्णय लिया और आज इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में सेवा और सहयोग का एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महिला समाज की सभी सदस्याएं पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस सेवा कार्य में जुटी रहीं। साथ ही श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में यदि सेवा की भावना जागृत हो, तो छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का कारण बन सकते हैं। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, एकता और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
अंत में महिला समाज एवं समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस सेवा कार्य मे प्रमुख रूप से के हेमलता, एल कुमारी, के धनलक्ष्मी, के वरलक्ष्मी, डी पदमा, जी सरस्वती, ए.वरलक्ष्मी, के अन्नपूर्णा, वाय. रेवती, सीएच हिमावती, के रत्ना, हर्षा, नित्या, डॉ. के चिरंजीवुलु,  के उमाशंकर राव, एम पापाराव, बबलू, यू अनिल कुमार, जी जगन्नाथ राव, जे डी खान, दीपक कुमार, सीएच अप्पलस्वामी, बी रामाराव, कृष्णा मूर्ति, के कृष्णा मूर्ति, श्रीनू भैया, एल गणेश, के रोहित, ई तुलसीदास, सीएच गणपति, डी येसैया,बी अप्पाराव और जी माधव राव आदि उपस्थित हुए।
 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.