₹17.50 लाख की लागत से नाली एवं पुलिया निर्माण होगा, भाजपा ने विकास को बताया प्राथमिकता
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ -9993590905
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक-36 गंजपारा (पुलिस लाइन क्षेत्र) में लगभग ₹17.50 लाख की लागत से होने वाले नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शिव नायक, वार्ड पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भूमिपूजन के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पुलिया, पेयजल और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने बताया कि बांधा तालाब निचली बस्ती, जीवन प्लाजा के पीछे, मंदिर से चौहान निवास तक, मोहन बाल मंदिर के आसपास तथा सरदार पटेल स्कूल के सामने नाली एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से जलभराव की समस्या दूर होगी और बरसात के दौरान आवागमन आसान होगा।


कार्यक्रम में मौजूद वार्डवासियों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में नाली एवं पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
वार्ड-36 गंजपारा में ₹17.50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन करतीं महापौर अलका बाघमार। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.