Jwala

Express News

जरा हट के

पटेल चौक से ज्योति ऑप्टिकल तक 20.35 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य शुरू

पटेल चौक से ज्योति ऑप्टिकल तक 20.35 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य शुरू

36104122025085415645031220251448081000480895(1).webp

महापौर और सभापति ने किया कार्य की शुरुवात, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य का दिया निर्देश
दुर्ग। 
  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार उठाए जा रहे कदमों के तहत आज वार्ड क्रमांक 30 में एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। पटेल चौक पेट्रोल पंप से तहसील ऑफिस होते हुए ज्योति ऑप्टिकल तक 20.35 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।
इस दौरान काशीराम कोसरे,शिव नायक, कुलेश्वर साहू,जितेंद्र ताम्रकर, सरस निर्मलकर,गुड्डू यादव,जीतू महोबिया,युवराज कुँजम,राज कुमार वर्मा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,शीला देवांगन,मंजुला राजपूत,अनुराधा देवांगन,चित्रलेखा चंद्राकर,मंजू राजपूत,सावित्री देवांगन,आशीष बड़जात्या सहित आदि मौजूद रहें।
महापौर अलका बाघमार ने कहा हमारा लक्ष्य दुर्ग शहर की सभी प्रमुख सड़कों को मजबूत, सुरक्षित और सुगम बनाना है। पटेल चौक से तहसील ऑफिस मार्ग अत्यंत व्यस्त रूट है। यहां डामरीकरण से लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होंगी। निगम की प्राथमिकता है कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समय पर पूरे हों। हम हर वार्ड में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
सभापति श्याम शर्मा ने कहा शहर की जरूरतों और जनता की मांगों को ध्यान में रखकर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इस मार्ग का डामरीकरण व्यापारियों और सरकारी दफ्तरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा देगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि ठेकेदार द्वारा कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और काम तय समय सीमा में पूरा हो। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी टीम पूरी तरह सक्रिय है।”
स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार ..
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि सड़क लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रही थी। कार्य शुरू होने पर उन्होंने निगम प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्र में आवाजाही बेहद सुगम होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.