नेपाली स्टाइल में बनाएं सेल रोटी, काफी आसान है रेसिपी
नेपाल में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं। प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली के बीच सुकून के पल बिताने वालों के लिए नेपाल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन इसके साथ ही यह अपने खान-पान के लिए भी काफी मशहूर है। नेपाल के कई व्यंजन अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं, जिसमें से एक सेल रोटी भी है। यह अपने स्वाद, खुशबू और बनाने के खास तरीके लिए जानी जाती है।
सेल रोटी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। यह गोल छल्ले के आकार में बनाई जाती है, जिसे वहां के लोग शुभ अवसरों पर बनाते हैं। इसे नाश्ते या शाम की चाय के साथ लोग खाना अधिक पसंद करते हैं। आप भी नेपाल की यह रोटी घर पर ही पारंपरिक तरीके से बना सकते हैं। आइए जानते हैं सेल रोटी बनाने के लिए जरूरत की सामग्री और विधि के बारे में:
2 कप चावल (या चावल का आटा)
आधा कप चीनी
2-3 बड़े चम्मच घी
आधा कप दूध
2-3 छोटी इलायची का पाउडर
1 पका हुआ केला (वैकल्पिक)
2-3 बड़े चम्मच दही (वैकल्पिक)
एक चुटकी नमक
तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल
अगर साबुत चावल है तो उन्हें 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद चावल को पानी से छानकर 20-30 मिनट तक सूखने दें, ताकि अतिरिक्त नमी निकल जाए। अब इन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें।
मिक्सर में चावल का आटा, चीनी, घी, दूध, इलायची पाउडर, नमक और केला डालकर अच्छी तरह पीस लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए गाढ़ा लेकिन बहने लायक बैटर तैयार करें। बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा होना चाहिए। इसे 30 मिनट से 1 घंटे के लिए रख दें। इससे सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाती हैं और सेल रोटी का स्वाद और बनावट बेहतर हो जाती है।
अब एक गहरी कड़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें। तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, इससे रोटी बाहर से जल्दी भूरी हो जाती है और अंदर से कच्ची रह सकती है।
अब बोतल, जग या छोटे कटोरे में बैटर भर लें। धीरे-धीरे बैटर को गोल-गोल घुमाते हुए गर्म तेल में डालें, ताकि छल्ले का आकार बन जाए। इसे दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें। इसके बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
स्वाद बढ़ाने के लिए आप बैटर में पका केला डाल दें, इससे रोटी अधिक मुलायम बनती है। इसके साथ ही इलायची के साथ सौंफ पाउडर भी मिलाया जा सकता है, जिससे खुशबू और बढ़ जाती है। इसे आप आलू की सब्जी, दही, अचार या चाट के साथ परोस सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.