पदमनाभपुर में गणेश उत्सव के लिए भूमिपूजन, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल ने बढ़ाया समिति का उत्साह
रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी वाले पंडाल में विराजेंगे गणपति बप्पा, धनुषकोटी, रामसेतु और 1008 स्तंभों वाले मंदिर की झलक बनेगी आकर्षण
दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में इस वर्ष भी गणेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ रविवार को श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ किया गया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के बीच उत्सव स्थल का भूमिपूजन कर तैयारियों का श्रीगणेश किया।
इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद विजय बघेल ने गणेश उत्सव के दूसरे वर्ष भी भव्य एवं सफल आयोजन की दिशा में समिति के पदाधिकारियों के समर्पण भाव और प्रयासों की सराहना की। दोनों अतिथियों ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विश्वास चंद्राकर, नगर निगम के एमआईसी सदस्य नीलेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी पर आधारित आकर्षक पंडाल तैयार किया जाएगा, जिसमें भगवान श्री गणेश की विशाल एवं मनमोहक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है। आयोजन को लेकर समिति ने भूमिपूजन के बाद पंडाल निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां विधिवत शुरू कर दी हैं।
उन्होंने बताया कि यह गणेश उत्सव का दूसरा वर्ष है। अपने भव्य और आकर्षक आयोजन के कारण श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति ने जिलेभर के श्रद्धालुओं के बीच विशेष पहचान बनाई है। इस बार आयोजन को और अधिक भव्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
रामेश्वरम तीर्थ की झांकी होगी मुख्य आकर्षण
समिति अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पंडाल में श्रद्धालुओं को धनुषकोटी का दिव्य दृश्य, रामसेतु का जीवंत स्वरूप, श्रीलंका द्वीप का प्रतीकात्मक रूप, रामेश्वरम के 22 तीर्थकुंडों के दर्शन और अग्नि तीर्थम की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध 1008 स्तंभों वाले मंदिर परिसर का भव्य प्रतिरूप भी तैयार किया जाएगा।
आयोजन में यूनेस्को विश्व धरोहर की अवधारणा से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भगवान शिव की भस्म आरती, नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता चलचित्र तथा स्वच्छता एवं जल संरक्षण से जुड़े संदेश भी श्रद्धालुओं तक पहुंचाए जाएंगे। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को भी उत्सव का हिस्सा बनाना है।
समिति ने बताया कि भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आंधी गांव के कुशल मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, रत्नाकर राव, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटिया, पवन चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, चंचल सेठिया, श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, बंटी भाटिया, प्रदीप चौहान, नवीन चौधरी, विनय गुप्ता, सोनू हजारे, पवन साहू, नीरज तिवारी, करण तिवारी, सुश्री नेहा जैन, सजल जैन, निकेश साहू, विकास गुप्ता, श्रीमती लता नवघरे, तुषार चंद्राकर, अंकित तिवारी, सतीश सोनवानी, आशीष नसीने, हितेश देशमुख, राहुल चक्रवर्ती, गोपाल शर्मा, मो. फराज, शशि सिंह, गोपाल यादव, अक्षत श्रीवास्तव, मोनू पांडे, ऋषि आसेटकर, दीपक जैन, जितेंद्र पात्रे, सिराज अली, श्रीमती अनु चंद्राकर, नागेंद्र तिवारी, पीयूष चंद्राकर, श्रीमती यशोदा चंद्राकर, रविन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुभाष तांडी, राहुल मियानी, भूपेंद्र सिंह, हरीश जमानी और अदिति खारिया सहित समिति के अन्य सदस्य तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.