GPF की राशि जारी करने के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत लेते PHE विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
दुर्ग। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी सामान्य भविष्य निधि (GPF) से ₹5 लाख की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग में कार्यरत कर्मचारी नंदकुमार ने अपने पुत्र के विवाह के लिए GPF खाते से ₹5 लाख निकालने हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि इस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने और फाइल आगे बढ़ाने के लिए सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने ₹10 हजार की रिश्वत की मांग की।
पीड़ित कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, मौके पर मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके कार्यालय और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.