Jwala

Express News

जरा हट के

एक हफ्ते पहले ही अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, प्रशासन का बड़ा ऐलान- अब नहीं होंगे दर्शन, जानें वजह

एक हफ्ते पहले ही अमरनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, प्रशासन का बड़ा ऐलान- अब नहीं होंगे दर्शन, जानें वजह

9160408202502165335802082025130145whatsappimage2025-08-02at6.29.22pm.webp

श्रीनगर। बाबा बर्फानी के दर्शन की आस में बैठे लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पवित्र अमरनाथ यात्रा को समय से पहले ही समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। यह यात्रा 9 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन तक चलनी थी, लेकिन खराब मौसम और क्षतिग्रस्त रास्तों के कारण इसे 3 अगस्त से ही रोकने का फैसला लिया गया है।
कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों, बालटाल और पहलगाम, को भारी नुकसान पहुँचा है। इन रास्तों की मरम्मत का काम तत्काल शुरू किया जाना है, जिसमें भारी मशीनरी और कर्मियों को लगाया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया, रास्तों पर मरम्मत का काम चलने के कारण यात्रियों की आवाजाही संभव नहीं है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यात्रा को यहीं रोकना पड़ रहा है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यात्रा रोके जाने तक, इस वर्ष 4.10 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में कम है। साल 2024 में 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।
पिछले कुछ वर्षों में अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2023 में यह यात्रा 62 दिनों तक चली, जिसमें 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इससे पहले, 2022 में कोविड महामारी के बाद 43 दिनों की यात्रा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख तीर्थयात्री शामिल हुए थे। हालाँकि, कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण 2020 और 2021 में यात्रा को स्थगित रखना पड़ा था। अब तक के इतिहास में सबसे अधिक श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड 2012 में बना था, जब रिकॉर्ड तोड़ 6.35 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे, जो आज भी एक कीर्तिमान है।
प्रशासन के इस ऐलान के बाद उन श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगी है, जिन्हें आने वाले दिनों में यात्रा करनी थी। फिलहाल, प्रशासन का पूरा ध्यान क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द से जल्द ठीक करने पर केंद्रित है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.