Jwala

Express News

जरा हट के

PAK अवैध कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से को लौटा दे तो…,विदेश मंत्री जयशंकर ने की पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद

8580603202511104547706032025074706img_20250306_131603.webp

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के दौरों पर वह पत्रकारों को भी एकदम सटीक जवाब देते रहे हैं। ब्रिटेन में एक थिंकटैंक के कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तानी पत्रकार को कश्मीर के मसले पर जो जवाब दिया, उससे उसकी बोलती ही बंद हो गई।

 निसार नाम के पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल पूछा था, ‘कश्मीर का मसला सुलझ नहीं रहा है। भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ताना रिश्ते हैं। क्या इन रिश्तों का इस्तेमाल करके पीएम नरेंद्र मोदी कश्मीर की समस्या का हल निकाल सकते हैं। कश्मीर में 70 लाख लोग हैं और उन पर कंट्रोल करने के लिए 10 लाख सैनिक तैनात हैं।’

पाकिस्तानी पत्रकार का इतना सवाल था कि फिर एस. जयशंकर ने जवाब देना शुरू किया और निसार की बोलती ही बंद हो गई। उन्होंने दोटूक कहा कि कश्मीर के मसले का हल हम लगभग निकाल चुके हैं। इस दिशा में हमने कदम भी उठाए हैं। पहला यह कि आर्टिकल 370 हटाया जा चुका है। इसके अलावा दूसरा कदम यह है कि हमने आर्थिक ग्रोथ के लिए भी कदम उठाए हैं। इससे जम्मू-कश्मीर का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरा कदम सोशल जस्टिस का है। एस. जयशंकर ने कहा कि अब कश्मीर में किसी भी तरह के सामाजिक अन्याय के लिए जगह नहीं है। इस तरह हमने जम्मू-कश्मीर के मसले को लगभग सुलझा लिया है। अब वही हिस्सा बचा है, जिसे पाकिस्तान ने अवैध कब्जे से ले रखा है। पाकिस्तान उस हिस्से को लौटा दे तो पूरे मसले का ही हल हो जाए। जयशंकर के इस दोटूक जवाब के पाकिस्तानी पत्रकार चुप हो गया, जबकि वह मौजूद ऑडियंस देर तक तालियां बजाती रही।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.