Jwala

Express News

जरा हट के

'जघन्य हमले' के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने में भारत का समर्थन - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

'जघन्य हमले' के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने में भारत का समर्थन

50226042025081908donald_trump_video_1745633438.webp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'पहलगाम आतंकी हमले' की आलोचना की है। शुक्रवार (25 अप्रैल ) को एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा-मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर में उनका विवाद सालों से है। पहलगाम में वह (आतंकवादी हमला) बुरा हमला था। उस सीमा पर 1,500 सालों से तनाव है। मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह से सुलझा लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है लेकिन यह हमेशा से रहा है।

ट्रम्प ने भारत को समर्थन देने को कहा था 
जम्मू कश्मीर के पर्यटक स्थल बैसारन घाटी में मंगलवार(22 अप्रैल) को बड़ा हमला हुआ था। आतंकियों ने बेकसूर 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले के दूसरे दिन डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी और आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत को पूर्ण समर्थन देने की बात कही थी। ट्रम्प ने 'जघन्य हमले' के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने में भारत का समर्थन करने का आश्वासन दिया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की हमले की निंदा 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। सुरक्षा परिषद ने आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत पर जोर दिया है। 

 

ईरान और सऊदी अरब ने की दोनों देशों से बात 
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तीखा मोड़ आया है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान ने शुक्रवार को दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया है।  सऊदी अरब ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को लेकर चिंता जताई उसके विदेश मंत्री ने अपने भारतीय और पाकिस्तानी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत की। 

दोनों के बीच बेहतर समझ के लिए तैयार 
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा-भारत और पाकिस्तान दोनों ही ईरान के पड़ोसी हैं, जिनके साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत रिश्ते लंबे समय से रहे हैं। अन्य पड़ोसियों की तरह, हम उन्हें अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। अराघची ने कहा कि इस कठिन समय में दोनों के बीच बेहतर समझ के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली में अपने कार्यालयों का उपयोग करने के लिए तैयार है।

सीमा पार संबंधों को लेकर हुई चर्चा
सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशहाक डार से बातचीत की। एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने सऊदी विदेश मंत्री से फोन पर बात की, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके संभावित सीमा पार संबंधों को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि डार को अल सऊद का फोन आया था। 


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.