Jwala

Express News

जरा हट के

रायपुर सिविल लाइन रायपुर में क्रिश्चियन समुदाय के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित

9192602202514331199225022025164151img-20250225-wa0307.webp

रायपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सिविल लाइन, रायपुर के सभागार में क्रिश्चियन समुदाय के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल, चर्च समिति के सदस्य विक्की पाल, अमित दास, ग्राम पंचायत विश्रामपुर की सरपंच श्रीमती अर्चना, ग्राम पंचायत गणेशपुर की सरपंच श्रीमती रेशू मसीह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-01 मार्च को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा
बैठक में दिनांक 01 मार्च 2025 को ग्राम विश्रामपुर, गणेशपुर, झनकपुर एवं आसपास के क्रिश्चियन बाहुल्य क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हाल ही में उपरोक्त ग्रामों से संबंधित एक विवादित पोस्ट प्रसारित हुई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पोस्ट फर्जी हो सकती है, किंतु अभी तक कोई प्रमाणित साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन विवेचना की जा रही है और सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, आपसी मतभेदों को दूर करने एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-पशु क्रूरता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार विजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से पशु क्रूरता के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अपराधों को संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।
जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे ऐसे अपराधों पर सतर्कता रखें और सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर पशु क्रूरता को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
-ग्रामों में पुलिस पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने ग्रामों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की, ताकि लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।
इसके साथ ही, 01 मार्च 2025 से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इस हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था किए जाने का निवेदन किया गया।
-पुलिस का आश्वासन: बोर्ड परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार श्री विजय अग्रवाल ने ग्रामवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च जारी रखने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों में किसी भी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 01 मार्च 2025 को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और परीक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।
-सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील
बैठक के अंत में सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.