Jwala

Express News

जरा हट के

सेहतनामा- प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ना बच्चे के लिए खतरनाक

सेहतनामा- प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ना बच्चे के लिए खतरनाक:मोटापा और डायबिटीज का जोखिम, डॉक्टर से जानें- क्यों और कैसे कंट्रोल करें शुगर

27423032025033003sehatnama22-march-cover_1742557271.webp

क्या आपको पता है कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको डायबिटीज होती है तो आगे चलकर आपके बच्चे को मोटापे का खतरा 52% तक बढ़ जाता है। ये आंकड़ा साइंटिफिक जर्नल पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस (PLOS) में पब्लिश एक स्टडी में सामने आया है। वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, इन बच्चों को भविष्य में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 40% तक बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। अगर आप पहले कभी डायबिटिक नहीं थीं और सिर्फ प्रेग्नेंसी के समय ही आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा तो भी अब आपके बच्चे को इस बीमारी का रिस्क दूसरे बच्चों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज होने पर डॉक्टर ने ये बात आपको बताई थी? बहुत संभव है कि उन्होंने कहा होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर लेवल या ब्लड प्रेशर बढ़ना आम है। यह डिलीवरी के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है। उन्होंने ये नहीं बताया होगा कि यह कंडीशन आपके बच्चे को भविष्य में बीमार कर सकती है।

इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में जेस्टेशनल डायबिटीज से बच्चों पर हो रहे असर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • दुनिया में जेस्टेशनल डायबिटीज के आंकड़े क्या हैं?
  • बच्चों में डायबिटीज और मोटापे का जोखिम क्यों बढ़ता है?
  • जेस्टेशनल डायबिटीज का जोखिम कैसे कम कर सकते हैं?

14.7% प्रेग्नेंट महिलाओं को होती जेस्टेशनल डायबिटीज

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में 14.7% महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज यानी जेस्टेशनल डायबिटीज होती है। जबकि भारत में हर साल लगभग 50 लाख महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज होती है।

जेस्टेशनल डायबिटीज से बच्चों में बढ़ता मोटापा

डॉ. हिमानी शर्मा के मुताबिक, मां का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से बच्चे को गर्भ में जरूरत से ज्यादा शुगर मिलती है। इससे उनका शरीर इसे जन्म से पहले ही स्टोर करना सीख जाता है। इसका सीधा असर बच्चे के दिमाग, मेटाबॉलिज्म और वजन पर पड़ता है। यही कारण है कि भविष्य में इन बच्चों को मोटापा और दूसरी लाइफस्टाइल, डिजीज अन्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा होती हैं।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.