Jwala

Express News

जरा हट के

स्पेन और पुर्तगाल में बिजली गुल, मेट्रो-हवाई सेवाएं ठप, साइबर हमले की आशंका

स्पेन और पुर्तगाल में सोमवार (28 अप्रैल) को बड़े स्तर पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इस ब्लैकआउट के कारण मेट्रो और हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं।

39928042025183732france_spain_portugal_power_outage_1745849827.webp

स्पेन और पुर्तगाल में सोमवार (28 अप्रैल) को अचानक हुए बड़े पैमाने के बिजली ब्लैकआउट ने दोनों देशों की जनजीवन को ठप कर दिया। यह ब्लैकआउट सुबह 11 बजे के आसपास शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में पूरे इबेरियन प्रायद्वीप को अपनी चपेट में ले लिया। स्पेनिश प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बिजली बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन पूरी तरह सामान्य होने में 6 से 10 घंटे लग सकते हैं।

यातायात व्यवस्था चरमराई
बिजली गुल होने के बाद मैड्रिड और लिस्बन सहित कई शहरों में मेट्रो सेवाएं ठप हो गईं। स्पेनिश रेडियो स्टेशनों ने बताया कि मैड्रिड मेट्रो में सवार सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। पुर्तगाल में लिस्बन और पोर्टो की मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं, जबकि देशभर में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हवाई अड्डों पर भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई उड़ानें रद्द या विलंबित हो गई हैं।

 

मैड्रिड ओपन टेनिस मैच भी हुआ रद्द
पावर आउटेज का असर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट पर भी पड़ा। 15वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव और ब्रिटिश प्रतिद्वंद्वी जैकब फ़ीयर्नली के बीच चल रहा मैच अचानक रुक गया, क्योंकि बिजली गुल होने के कारण कोर्ट के स्कोरबोर्ड और कैमरे बंद हो गए। टूर्नामेंट आयोजकों ने बिजली बहाल होने तक सभी मैचों को स्थगित कर दिया है।

 

साइबर हमले की आशंका
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक ब्लैकआउट के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। स्पेन के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि साइबर हमले की आशंका को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता। एक क्राइसिस मनेजमेंट कमिटी का गठन किया गया है जो स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यूरोपीय ऊर्जा नेटवर्क से जुड़े विशेषज्ञ भी इस घटना की जांच में जुटे हुए हैं।

फ्रांस में दिखा असर
इस ब्लैकआउट ने स्पेन और पुर्तगाल के साथ-साथ फ्रांस के कुछ सीमावर्ती इलाकों को भी प्रभावित किया। हालांकि, यहां बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी गई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.