Jwala

Express News

जरा हट के

तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में हुआ मतदान

9312302202514334780(1).jpeg

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

- तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव में हुआ मतदान

- कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केन्द्रों का लिया जायजा

- दोपहर 1 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 64.65 प्रतिशत एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव में 69.41 प्रतिशत मतदान

राजनांदगांव । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद पंचायत सदस्य, 100 सरपंच एवं 1400 पंच पदों के लिए 100 पंचायत के 263 मतदान केन्द्रों तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 जनपद पंचायत सदस्य, 76 सरपंच एवं 1057 पंच पदों के लिए 76 पंचायत में 209 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए छांव, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था थी। मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे थे। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने कतार में रहकर बारी-बारी से मतदान किया। ग्रामीण मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग अन्य सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने आज जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खुज्जी, किरगी, नांदिया, करमतरा, दिवानझिटिया, तुमड़ीबोड़ के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों से मतदान प्रतिशत के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतदान केन्द्र में पेयजल एवं छांव सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के लिए प्रेरित किया और अन्य ग्रामीणों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 64.65 रहा है। जिसमें 60.75 प्रतिशत पुरूष एवं 68.63 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 69.41 रहा है। जिसमें 65.04 प्रतिशत पुरूष एवं 73.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.