कलेक्टर और एसपी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन वितरण व्यवस्था का किया निरीक्षण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के अंतिम छोर तक प्रशासनिक अमला पहुँचा रहा है। कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने विकासखंड कोंटा के दूरस्थ ग्राम पिड़मेल, भेज्जी, डब्बाकोंटा का दौरा कर शासकीय संस्थानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि, दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी रूप से पहुंचे।
@GI@
स्वास्थ्य, शिक्षा और पीडीएस व्यवस्था की हुई गहन जांच
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्राम पिड़मेल में उप स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला में बच्चों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम डब्बाकोंटा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी
कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, महतारी वंदन योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।

बस का औचक निरीक्षण किया
इसके साथ ही अरहनपुर से कोंटा जा रही यात्री बस का औचक निरीक्षण किया गया, जहां किराया सूची, यात्री सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर और वनमंडलाधिकारी अक्षय कुमार भोंसले भी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.