रायपुर :- क्वारैंटाइन सेंटर के बाहर अधिकारियों का दल, श्रमिकों के लौटन के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जांजगीर जिले के कई हिस्सों से मजदूर आस-पास दूसरे राज्यों में मजदूरी करने गए थे , इससे पहले मिले संक्रमितों के संपर्क में आए 160 लोगों का सैंपल भेजा गया था , इन्हीं में से रिपोर्ट आने पर 3 नए मामले सामने आए, जिले में अब 14 लोग कोरोना संक्रमित , जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ यहां अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 14 हो गई। जेठा इलाके के स्कूल और एक कॉलेज को क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां 160 श्रमिकों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। नए संक्रमित इन्हीं में से हैं। यहां के 130 श्रमिक और 30 सेंटर में काम करने वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 3 संक्रमितों में एक गर्भवती महिला है जो रांची से अपने परिवार के साथ आई थी। दो पुरुष हैं जो महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए थे , अफसर पहुंचे जायजा लेने एक श्रमिक पर एफआइआरअब जिन इलाकों से संक्रमित मिले हैं, उन क्षेत्रों को सील किया जा रहा है। पिछले 4 से 5 दिनों में ही जिले में कोरोना के संक्रमित मरीज बढ़े हैं। अफसरों ने क्वारैंटाइन सेंटर इलाके का जायजा लिया। एक श्रमिक पर कार्रवाई भी की जा रही है। श्रमिक का नाम अजय साहू है। यह आंध्रप्रदेश से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लौटा था। चांपा स्टेशन पर उरतने के बाद यह जांजगीर अपने घर चला गया। श्रमिक को नियम के मुताबिक क्वारैंटाइन सेंटर में रहना था। अब इसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।