10वीं कक्षा की टॉपर प्रज्ञा कश्यप गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं
रायपुर/मुगेली. प्रदेश के बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं के टॉपर मुंगेली जिले से आए हैं। 10वीं कक्षा की टॉपर प्रज्ञा कश्यप गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। 100% मार्क्स के साथ टॉप किया है। प्रज्ञा ने बताया कि पढ़ाई, मोबाइल और टेलीविजन के लिए वक्त तय कर रखा था। 6 घंटे हर रोज पढ़ाई को वक्त दिया। लगातार आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की वजह से 100 में से 100 नंबर मिले हैं। प्रज्ञा के पिता शिवकुमार कवर्धा के सरकारी स्कूल में टीचर हैं। संयुक्त परिवार में प्रज्ञा रहती हैं। इनके तीन चाचा, पुलिस, खाद्य और कृषि विभाग में कार्यरत हैं। घर पर ही पढ़ाई का काफी अच्छा माहौल मिलने का असर प्रज्ञा के नतीजों पर रहा। अब वह आगे चलकर गणित सब्जेक्ट के साथ पढ़ाई पूरी करेंगी। प्रज्ञा ने आईएएस अफसर बनने का सपना देखा है। इसे पूरा करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।